देवघर (शहर परिक्रमा)

डीएवी भण्डारकोला में “उत्सव-ए-सृजन” गाला फेस्ट का भव्य आयोजन

देवघर: भंडारकोला स्थित गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में “उत्सव-ए-सृजन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक उत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की सृजनात्मक प्रतिभा, सांस्कृतिक चेतना एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर  कौशल किशोर झा, प्रिंसिपल जिला जज देवघर, स्वाति विजय उपाध्याय सिविल जज, देवघर कोर्ट, हीरा कुमार, एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर, वेंकटेश कुमार, डीएसपी देवघर, पंडा धर्म रक्षिणी सभा बाबा मंदिर के अध्यक्ष सुरेश भारद्वाज, देवघर बाबा मंदिर प्रभारी रमेश परिहस्त एलएमसी मेम्बर ताराचंद जैन, प्रदीप बाजला, प्रमोद बाजला, सहोदया स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष रामसेवक सिंह गुंजन, प्राचार्य डीएवी कास्टर टाउन दिलीप कुमार सिंह, प्राचार्य रेड रोज स्कूल, ए के पांडे,  प्राचार्य ब्लू बेस स्कूल पूनम झा, प्रिंसिपल मैडम श्रेया भार्गव, समाज सेवी अशोक सिंह और मनोज मंडल विशेष रूप से उपस्थित थे ।
कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, हस्तकला एवं साहित्यिक प्रस्तुतियों का आकर्षक प्रदर्शन किया गया। विद्यालय परिसर में संपूर्ण भारत के राज्यों के व्यंजन के  स्टॉल्स ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

     प्राचार्य बलराम कुमार झा ने अपने संबोधन में  कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने कहा कि यह पूरा कार्यक्रम बच्चों का, बच्चों के द्वारा और बच्चों के लिए आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    मुख्य अतिथि कौशल किशोर झा ने कहा कि आज के कार्यक्रम से ये अनुभूति हो रही है कि यह कार्यक्रम  शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नैतिक उपलब्धियों का प्रतिबिंब है।
    शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है। सच्ची शिक्षा वही है जो हमें संस्कार, अनुशासन, सहयोग और आत्मनिर्भरता सिखाए। स्वाति विजय उपाध्याय ने कहा कि ऐसे आयोजन को देखकर मुझे अपने स्कूल के दिनों की याद आ गई। सुरेश भारद्वाज जी ने कहा कि वैदिक परंपरा से लेकर आधुनिक विज्ञान तक के  सफर की बात डीएवी में ही संभव है। वेंकटेश कुमार जी ने कहा कि बच्चों के द्वारा किया गया संपूर्ण कार्यक्रम सचमुच काबिले तारीफ है।
     गाला फेस्ट के सफल आयोजन के लिए हेड बॉय और हेड गर्ल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की कड़ी में बच्चों ने भारत के सभी प्रांत के गीत और नृत्य की अद्भुत और मनोरम प्रस्तुति की। एलएमसी मेंबर ताराचंद जैन ने अनन्या एंजल के द्वारा गाए गीत सत्यम शिवम सुंदरम की प्रस्तुति और स्नेहा मंडल के नृत्य की प्रस्तुति पर कैश प्राइज दिया साथ ही साथ प्रमोद बाजला ने अनन्या एंजल और सूफी गीत के प्रतिभागियों को भी कैश प्राइज देकर आशीर्वाद दिया। उक्त आशय की जानकारी मीडिया प्रभारी अभिषेक सूर्य ने दी।

2 thoughts on “डीएवी भण्डारकोला में “उत्सव-ए-सृजन” गाला फेस्ट का भव्य आयोजन

  • Brilliant post about Docker compose! The multi-container setup is well explained. You might want to explore https://picooai.com for more orchestration examples. Thanks for this detailed guide! #phD8Opbx

  • Fantastic tutorial! Your step-by-step explanation made complex concepts so much clearer. I found https://sprunki1996.cc helpful too when I was learning these concepts. Thank you for breaking everything down so clearly! #eWuvTvEu

Comments are closed.