डीएवी कास्टर टाउन में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई
देवघर: आज दिनांक 12.01.2026 को गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन,देवघर में महान भारतीय संत,दार्शनिक व देशभक्त स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती पर ‘ राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह ‘ का आयोजन किया गया। प्रात: कालीन सभा में प्राचार्य दिलीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

युवा दिवस देश के नव युवकों को प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएंँ और संदेश आज भी पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहे हैं।विवेकानंद ने युवाओं से आह्वान किया था कि वे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और चरित्रवान बनकर कठिन परिश्रम के साथ देश सेवा में जुटें। “अध्यात्म विद्या और भारतीय दर्शन के बिना विश्व अनाथ हो जाएगा ” यह स्वामी जी का दृढ़ विश्वास था।
समस्त विद्यालय परिवार स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रभावित होकर उनके बताए आदर्शों पर चलने के लिए दृढ़ संकल्प लिया।
मौके पर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएंँ एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। उक्त बातों की जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

