देवघर (शहर परिक्रमा)

तक्षशिला विद्यापीठ में देवाशीष को किया गया सम्मानित

देवघर: ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के अवसर पर तक्षशिला विद्यापीठ के विशेष प्रार्थना सभा में नौवीं कक्षा के छात्र देवासी को सम्मानित किया गया।
      ज्ञात हो कि ‘सांसद खेल महोत्सव’ में 24 दिसंबर 2025 को बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। जिसमें तक्षशिला विद्यापीठ के छात्र देवाशीष द्वितीय स्थान पर रहे थे।

   विगत 26 दिसंबर को खेल महोत्सव के दौरान डॉ० निशिकांत दुबे के द्वारा भी देवासी को सम्मानित किया गया था।
    तक्षशिला विद्यापीठ के प्राचार्य डॉ. के.डी. विश्वास एवं उपप्राचार्य सुब्र भट्टाचार्य ने देवाशीष की सरहाना करते हुए उसे और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।
    विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोका नंद झा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देवाशीष के उज्जवल भविष्य की कामना की।