देवघर (शहर परिक्रमा)

विवेकानंद जयंती पर भाविप का पुष्पांजलि कार्यक्रम

देवघर: भारत विकास परिषद (भाविप) देवघर शाखा द्वारा अपने ध्येय पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर आज अपराह्न विवेकानंद बाल केंद्र, सर्कुलर रोड, कृष्णापुरी स्थित स्वामी जी की प्रतिमा के समक्ष गरिमामय वातावरण में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर परिषद से जुड़े विद्यालय — एकलव्य पब्लिक स्कूल, संदीपनी पब्लिक स्कूल और ब्राइट कैरियर स्कूल के विद्यार्थियों ने सहभागिता की और प्रत्येक विद्यालय द्वारा प्रेरणादायी प्रस्तुति दी गई। बच्चों की प्रस्तुतियों में स्वामी विवेकानंद के विचार, राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास का संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत हुआ।
    कार्यक्रम के दौरान परिषद के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा समाज में फैलाने का संकल्प लिया। परिषद के संरक्षक डॉ. सुनील सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। शाखा के वरिष्ठ सदस्य सह प्रांतीय महा सचिव प्रकाश चंद्र सिंह सचिव कंचन शेखर एवं कोषाध्यक्ष एस.पी. भुईयां बिलास ने कहा कि परिषद विवेकानंद जी की सोच – उठो, जागो और भारत निर्माण में लगो, से अभिप्रेरित सामाजिक कार्यों में योगदान देती है। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए सभी सदस्यों और सहभागी विद्यालयों का आभार व्यक्त किया।
     कार्यक्रम में परिषद के शाखा उपाध्यक्ष अभय कुमार एवं कंचन मूर्ति साह सहित रंजीत बरनवाल, रेखा सिंह, ऊषा सिंह, आशा कुमारी प्रसाद, ई. संतोष सिंह, राम किशोर सिंह, प्रो. परिमल सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, प्रशांत कुमार सिन्हा, अवधेश सिंह आदि सदस्यों तथा बाल केंद्र के सुनील झा के साथ साथ सेकड़ो विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।