देवघर (शहर परिक्रमा)

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

देवघर: आज सोमवार दोपहर 3:30 बजे से केकेएन स्टेडियम के निकट सफाई कर्मियों की बस्ती में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले डॉ आनंद वर्धन, नेत्र चिकित्सक डॉ सुनील कुमार एवं दंत चिकित्सक डॉ अमित प्रसाद द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सकों द्वारा सफाई कर्मियों के साथ उनके पूरे परिवार की स्वास्थ्य जांच कर उसे परामर्श दिया गया। साथ ही निशुल्क दवाई भी दी गई।

नेत्र चिकित्सक डॉ सुनील कुमार ने कहा की हम यहां के लोगों का निशुल्क आंखों का इलाज अपने क्लीनिक से करेंगे एवं चश्मा भी निशुल्क देंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित थे।