देवघर (शहर परिक्रमा)

मनाया गया महर्षि महेश योगी का 109वां जन्मोत्सव

देवघर: आज महर्षि महेश योगी के 109वें जन्म दिवस पर महर्षि द्वादश ज्योतिर्लिंग परिक्रमा कार्यक्रम वेद विद्यालय में जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर यहां अध्यनरत 60 बटुक पंडितों ने उनके सम्मान में गुरु पूजा वेद पाठ और शांति पाठ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान वार्ड पार्षद रीता चौरसिया, प्रोफेसर राम नंदन सिंह, अभय आनंद झा आदि मौजूद थे।

संस्था के प्रभारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए माल्यार्पण किया और शाल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर पंडित अभिषेक चौबे, बलराम भारद्वाज आदि ने भक्तों के साथ वेद पाठ किया।