देवघर (शहर परिक्रमा)

धनबाद में देवघर के खोरठा कवियों को मिला सम्मान

देवघर: बीते दिन धनबाद स्थित विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के सभागार में देवघर के दो खोरठा विभूतियों को सम्मानित किया गया।

    खोरठा भाषा में कहानीकार के रूप में देवघर के रहने वाले फाल्गुनी मरीक कुशवाहा को सम्मानित किया गया। इनकी  कहानी ‘डैनभुतवाक डर बिकलो घर’ सहिया पत्रिका में छपी है। साथ ही देवघर के वीरेश वर्मा को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने समारोह में झूमर गाया था। इन्हें सम्मान मिलने पर देवघर के कवियों एवं साहित्यकारों‌ में खुशी व्याप्त है।