भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई
देवघर: आज कर्पूरी लोहिया विचार मंच की तरफ से स्टेशन रोड कर्पूरी चौक पर जननायक कर्पूरी ठाकुर का 102वा जयंती मनाया गया। इस अवसर पर मंच के अध्यक्ष रमणिकांत ठाकुर द्वारा उनके विचाराधीन प्रतिमा स्थल पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मंच के सदस्य एवं आजसू नेता ध्रुव प्रसाद साह ने सभा को संबोधित करते हुए कर्पूरी जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं मंच के ही वरिष्ठ सदस्य संजय मंडल विधायक प्रतिनिधि सह देवघर कर्मचारी नगर निगम के अध्यक्ष द्वारा कर्पूरी ठाकुर द्वारा संयुक्त बिहार में उनके द्वारा किए गए कार्यों को काफी विस्तार से उन्होंने अपनी बात रखी। मंच के ही वरिष्ठ सदस्य अनिल चंद्रवंशी द्वारा कर्पूरी ठाकुर जी के द्वारा दिए गए आरक्षण पर उन्होंने भी विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन जलेश्वर ठाकुर द्वारा कर्पूरी गीत गाकर किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल मंच के सदस्य नेताजी सुभाष जागृति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती, अभिजीत दे , जितेंद्र कुमार चौधरी, कृष्ण ठाकुर, गौतम कर्मकार,आशिष गुप्ता, अनिल कुमार साह, अजीत पासवान, वसंत रावत, गुलटन हेंब्रम, भीम ठाकुर, गोपाल ठाकुर, सुमित कुमार, प्रमोद यादव, जमीर अंसारी, हरि यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

