देवघर (शहर परिक्रमा)

पी.एम.श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय कटघरी में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन

देवघर: आज दिनांक 24 जनवरी 2026 को पी.एम.श्री. उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कटघरी में वार्षिक खेल महोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया।

    खेल महोत्सव में 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, स्पून मार्बल, नीडल रेस, स्लो साइकिलिंग, बाधा दौड़, कबड्डी एवं फुटबॉल जैसी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
     कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (बीपीओ), फूलकरी पंचायत के मुखिया जयप्रकाश मंडल, हुसैनाबाद पंचायत के मुखिया कन्हैया लाल झा, विद्यालय अध्यक्ष मुकेश कुमार राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका विभा मिश्रा ने की।
       मौके पर मुख्य अतिथि ने बच्चों के उत्साह एवं खेल प्रतिभा की सराहना करते हुए खेल को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।