देवघर (शहर परिक्रमा)

स्वदेशी जागरण मंच ने धूमधाम से मनाया 77वां गणतंत्र दिवस

देवघर: बैद्यनाथधाम स्टेशन रोड स्थित स्वदेशी जागरण मंच कार्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
   इस अवसर पर पूरे श्रद्धा, उत्साह व देशभक्ति भावना के साथ झंडोतोलन किया गया और मंच के स्वावलंबी भारत अभियान के तहत आदत, विचार, व्यवहार और उपयोग में दृढ़ता से स्वदेशी अपनानें का दृढ संकल्प लिया गया।

  वक्ताओं ने कहा कि स्वदेशी अपनाकर अपने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर  विश्व  पटल पर भारत को तीसरी अर्थव्यवस्था पर लाने हेतू  मंच कृत संकल्प है।
     मौके पर मंच के प्रान्त समन्वयक मनोज सिंह, प्रभाष गुप्ता, अमर सिन्हा, जीवेश सिंह, महेश दुबे, मिथिलेश बाजपेई, सुनील गुप्ता, सुप्रिया गुप्ता, आशा झा, राकेश झा, राकेश राय, शत्रुधन सिंह, सुधीर सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, बमशंकर दुबे, संजीव सिंह,  पंकज बरनवाल, बाबा सोना श्रृंगारी इत्यादि अनेको  सदस्य मौजूद थे।