चौरसिया सीनियर सिटीजंस ने मनाया गणतंत्र दिवस
देवघर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर चौरसिया सीनियर सिटीजंस के द्वारा माथाबांध स्थित समिति के वरीय सदस्य अशोक कुमार तंबोली के द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम संपन्न किया गया।

इस अवसर पर चौरसिया समाज के सदस्यों के द्वारा एक पिकनिक का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वन भोज में समिति से जुड़ी महिलाओं के बीच एक म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाली प्रतिभागियों को समाज की वरीय सदस्या पुष्पा मोदी के द्वारा पुरस्कृत किया गया। महिलाओं के मनोबल को बढ़ाने के लिए देवघर की प्रतिष्ठित भाजपा नेत्री रीता चौरसिया भी अपने सहकर्मियों के साथ उपस्थित थीं।

प्रतियोगिता के परिणामस्वरुप प्रथम पुरस्कार बम्पास टाउन की निशी स्वरूप, द्वितीय पुरस्कार माथाबांध की रचना कुमारी और तृतीय पुरस्कार कुंडा की सुप्रिया कुमारी को दिया गया।
झंडोत्तोलन कार्यक्रम में विजय कुमार मोदी, पुष्पा मोदी, डॉ प्रमोद कुमार चौरसिया, अर्चना चौरसिया, अशोक कुमार तंबोली, सोमनाथ चौरसिया, रेणु देवी, हंस कुमार मंडल, सरिता रानी, रविंद्र कुमार मोदी, प्रभात कुमार, अमित स्वरूप, निशि स्वरूप सहित कई सदस्यों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

