हिंदी विद्यापीठ में व्यवस्थापक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
देवघर: देश का 77 वां गणतंत्र दिवस हिंदी विद्यापीठ में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यापीठ व हिंदी विद्यापीठ बीएड कॉलेज की संयुक्त तत्वावधान में व्यवस्थापक सह चेयरमैन अशोकानंद झा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

श्री झा ने सबसे पहले उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए देश के प्रति ईमानदार रहने की सलाह दी। साथ ही देश की तरक्की के लिए युवाओं को तकनीकी शिक्षा में विशेष रुचि लेने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संस्थान के कुलसचिव के.के.ठाकुर, प्राचार्य डॉ. संजय कुमार खवाड़े, बीएड कॉलेज की उप प्राचार्य रितु रानी, जीएस हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक समेत सभी कर्मचारी तथा भारी संख्यां में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

