तक्षशिला विद्यापीठ में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
देवघर: आज दिनांक 06.02.2026 को तक्षशिला विद्यापीठ मे विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में कक्षा छठी से 11वीं तक के लगभग 100 छात्रों ने अपनी- अपनी भागीदारी निभाई । विद्यालय परिसर में काफी उत्साह का माहौल था। बच्चे उत्साह एवं उमंग के साथ अपने-अपने कार्य में लगे हुए थे। बच्चों द्वारा विविध प्रकार के कार्यशील नमूने (वर्किंग मॉडल) एवं कई प्रकार के गैर कार्यशील मॉडल (नॉन वर्किंग मॉडल) एवं स्थिर मॉडल, स्टेटिक मॉडल्स आदि के लगभग 30 -35 नमूने बनाए गए। जिसमें आकर्षण का केंद्र डायलिसिस मशीन, रडार सिस्टम, सोलर पावर सिस्टम, हाइड्रो पावर प्लांट, डोर सेंसर, थर्मल इलेक्ट्रिसिटी, स्मार्ट एग्रीकल्चर हेलीकॉप्टर, विंड मील, रेनवाटर हार्वेस्टिंग वोल्कानो आदि आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा।

इस आयोजन में विद्यालय के विज्ञान संकाय के सभी शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय के उपप्राचार्य सुब्र भट्टाचार्य एवं प्राचार्य डॉ. के. डी. विश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम में विद्यालय के सभी सदस्यों के साथ-साथ हिंदी विद्यापीठ के सदस्य एवं कई अभिभावक भी मौजूद थे।
मौके पर विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोका नंद झा ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि -इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों का बौद्धिक विकास होता है। अतः समय-समय पर विद्यालय में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना आवश्यक है।

