देवघर (शहर परिक्रमा)

देवघर नगर निगम (महापौर पद), मधुपुर नगर परिषद (अध्यक्ष) पद हेतु नामांकन, छटनी, नाम वापसी के उपरांत ये प्रत्याशी मैदान में

देवघर: राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड द्वारा नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 की निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने के बाद देवघर नगर निगम (महापौर पद) और मधुपुर नगर परिषद (अध्यक्ष) पद हेतु प्रत्याशियों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह दिखाया।
    नामांकन, छटनी, नाम वापसी के उपरांत अब इतने बचे हुए प्रत्याशी हैं जिन्हें 07 फ़रवरी को निर्वाचन प्रतिक (चुनाव चिन्ह) आवंटित किया जायेगा।

    देवघर नगर निगम महापौर पद हेतु कुल नामांकित अभ्यथियों की संख्या 20 थी। जिसमें अयोग्य अभ्यथी की संख्या 01, अभ्यर्थि वापसी की संख्या 01।
  अंततः अभ्यर्थि वापसी के उपरांत महापौर पद के लिए बचे हुए प्रत्याशी की संख्या 18 है।
    वहीं मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष पद हेतु कुल नामांकित अभ्यथियों की संख्या 08, अयोग्य अभ्यर्थी की संख्या 01, अभ्यर्थिता वापसी की संख्या 00। अभ्यर्थिता वापसी के उपरांत बचे हुए नगर परिषद अध्यक्ष के लिए प्रत्याशी की संख्या 07 है।

1) अशोक कुमार मिश्र, 2) उदय कुमार चक्रवर्ती, 3) उमाशंकर सिंह, 4) कुन्दन कुमार शर्मा, 5) गौरव कुमार सिंह, 6) धीरेन्द्र कुमार पांडेय, 7) नागेन्द्र नाथ बलियासे, 8) निर्मल प्रकाश दीपक, 9) निलेश कुमार गुप्ता, 10) मंजू देवी, 11) रवि कुमार केशरी, 12) रवि कुमार राउत, 13) राजेन्द्र कुमार यादव, 14) रीता चौरसिया, 15) सुनील कुमार गुप्ता, 16) सुबोध कुमार राजहंश, 17) सूरज कुमार झा एवं 18) सोनम कुमारी हैं।

1) दरक्शान परवीन, 2) तब्बसुम नाज, 3) मित्ती कुमारी, 4) शबाना परवीन, 5) सनूबर यासमीन, 6) अनु कुमारी व 7) लक्ष्मी कुमारी हैं।

देवघर नगर निगम वार्ड 01 से 36 में 242 एवं नगर परिषद मधुपुर वार्ड 01 से 23 में 112 प्रत्याशी सहित कुल प्रत्याशी की संख्या 354 है।

  ज्ञात हो कि देवघर नगर निगम (वर्ग ख) में कुल 36 वार्ड, 158 मतदान केन्द्र, 14 सहायक मतदान केन्द्र कुल 172 व मधुपुर नगर परिषद वर्ग ख में 23 वार्ड एवं 46 मतदान केन्द्र हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि निर्वाचन प्रतीक की आवंटन तिथि 07.02.2026, मतदान तिथि 23.02.2026 एवं मतगणना की तिथि 27.02.2026 रहेगी।