महाशिवरात्री के अवसर पर ड्रोन शो का होगा आयोजन
टावर चौक से संध्या 08 बजे भव्य ड्रोन शो का होगा शुभारंभ
देवघर: महाशिवरात्री 2026 को लेकर पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां भी विश्वस्तरीय हो रही हैं। साथ ही मेले की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव भी प्राप्त होंगे। इस कड़ी में पर्यटन विभाग द्वारा ड्रोन शो का आयोजन भी कराया जा रहा है।

इस दौरान टावर चौक की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 08 बजे के बाद आकाश में देखने को मिलेगा।

