शिवांग आयुष ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इंस्पायर अवार्ड प्राप्त किया
कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया के 12वीं विज्ञान वर्ग के छात्र शिवांग आयुष को गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एण्ड मिनिस्ट्री ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने सत्र 2025 -26 में इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित किया है। उन्होंने इंस्पायर अवार्ड के तहत शिवांग आयुष को दस हजार रुपए की नकद राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।

शिवांग आयुष ने बायोडिग्रेडेबल वॉटर बॉटल का डिजाइन किया, जो वातावरण के लिए किसी भी तरह से हानिकारक नहीं है एवं प्राकृतिक रूप से पूर्णतया नष्ट होने योग्य है। शिवांग आयुष ने अपनी प्रतिभा से सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार सिंह ने विद्यालय के छात्र शिवांग आयुष, उनके अभिभावक एवं साइंस शिक्षक मनोज कुमार सिंह तथा संगीता जेठवा को उसकी सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छात्र की सफलता उसके कठिन परिश्रम, बौद्धिक व तार्किक सोच अभिभावकों के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। इस तरह की प्रतिभा प्रदर्शन को देखकर विद्यालय के अन्य छात्र भी अवश्य अभिप्रेरित होंगे। हम सभी शिक्षकों को विद्यालय के छात्रों का उचित दिशा में मार्गदर्शन करना चाहिए। इसी तरह से प्रेरणा प्राप्त छात्र, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए आगे चलकर विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन करते हुए देश -विदेश में प्रतिष्ठा प्राप्त करते हैं।
ज्ञात हो कि इंस्पायर अवार्ड का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार की भावना विकसित करना है। यह विद्यार्थियों में नई सोच और इन्वेंशन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। शिवांग आयुष द्वारा बनाए गए इस तरह के मॉडल से समाज व पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल है।
छात्र की सफलता से विद्यालय के सभी शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। शिवांग आयुष का दिशा -निर्देश व मार्गदर्शन विद्यालय के साइंस शिक्षक मनोज कुमार सिंह, संगीता जेठवा एवं अन्य साइंस शिक्षकों ने किया।

