देवघर (शहर परिक्रमा)

नेताजी सुभाष जागृति मंच द्वारा महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन

देवघर: नेताजी सुभाष जागृति मंच ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से की गई। मुख्य अतिथि ने सामाजिक कार्यों में भागीदारी निभाने वाली महिलाओं को फूल माला से सम्मानित किया और हाल ही में नगर निगम चुनाव जीत हासिल करने वाली महिला वार्ड पार्षदों वार्ड नंबर 24 संगीता कुमारी, वार्ड नंबर 5 टिप चटर्जी, वार्ड नंबर 25 सुमन कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी ने अपने विचार रखें और अल्प आहार के साथ समापन हुआ।

  कार्यक्रम को सफल करने में नेताजी सुभाष जागृति मंच के सदस्य और पदाधिकारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। केंद्रीय अध्यक्ष उदय चक्रवर्ती, केंद्रीय सचिव कृष्ण कुमार गुप्ता, केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, संगठन मंत्री कृष्ण कुमार ठाकुर, आजाद हिंद फौज के ब्रिगेडियर कार्तिक चक्रवर्ती, गौतम घोषाल, जूनियर बाबूलाल मरांडी, विशु राय, किशोर साह, धनंजय वर्मा, महिला सदस्यों में ट्रिणा दत्ता, सोनाली घोष, शुक्ला राय, पूनम प्रकाश सिंह, ममता गुप्ता, माया केसरी, सुनीता घोष, कुमकुम बर्मन, मौसमी मुखर्जी, सीता ठाकुर, सामिष्ठा चक्रवर्ती, रुद्र चक्रवर्ती, बिंदु पाठक, लोक गायिका निशा सिंह इत्यादि का सहयोग रहा।