देवघर (शहर परिक्रमा)

गरीब परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान हेतु हो रहा सर्वे कार्य

देवघर: नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशानुसार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शहरी गरीब परिवारों के सामाजिक और आर्थिक उत्थान हेतु विभाग द्वारा नियोजित संस्था COEUPD, NIT, Calicut के माध्यम से C-LAP (City-Level Action Plan) के तहत सर्वे कार्य किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 12.03.2026 को  देवघर नगर निगम कार्यालय में सहायक नगर आयुक्त की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में सर्वे कार्य के लिए नियोजित संस्था के प्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान सहायक नगर आयुक्त रणजीत सिंह ने संस्था के सदस्यों को सर्वे के स्वरूप, निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के मुख्य बिंदु:-
​   डोर-टू-डोर सर्वे:- सर्वे टीम घर-घर एवं विभिन्न दुकानों में जाकर डेटा एकत्र करेगी। इसके लिए संस्था को उचित समन्वय और व्यवहार कुशलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। कार्य को निर्धारित समय के भीतर पूरा करने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट निगम कार्यालय को सौंपने के निर्देश दिए गए।
​    सहायक नगर आयुक्त ने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे सर्वे के लिए आने वाले कर्मियों को सही जानकारी देकर सहयोग करें, ताकि शहर के विकास और गरीब कल्याण की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके।
        बैठक में नगर मिशन प्रबंधक कौशल किशोर, नगर मिशन प्रबंधक विशाल सिंह, सामुदायिक संगठनकर्ता श्वेता कुमारी, अलका सोनी, सबिता देवी एवं स्मिता उपस्थित थे।