राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का 16 मार्च को होगा भव्य उद्घाटन
तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के आयोजन में स्थानीय, राज्यस्तरीय व बॉलीवुड के कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतिः-उपायुक्त
देवघर: उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई की तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का आयोजन स्थानीय केकेएन स्टेडियम, देवघर में किया जा रहा हैं इसको लेकर 16, 17 एवं 18 मार्च, 2026 की तिथि निर्धारित है। राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का उद्घाटन दिनांक 16 मार्च को अपराह्न 04:00 बजे स्थानीय के. के.एन स्टेडियम में किया जाएगा।

तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के पहले दिन 16 मार्च को आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम:-
1. अपराह्न 4:30 बजे से पाइका नृत्य
2. अपराह्न 5:30 बजे तक स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति
3. अपराह्न 7:00 बजे से अजित – मनोज का भजन
राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के दूसरे दिन 17.03.2026 आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम:-
1. स्थानीय कलाकारों की विभिन्न प्रस्तुति: अपराह्न 5:00 से अपराह्न 6:30 बजे तक
2. स्वराभ्युदय संगीत गुरूकुल की प्रस्तुति: अपराह्न 6:30 से अपराह्न 7:00 बजे तक
3. इंडियन आइडल फेम पूजा चटर्जी की प्रस्तुति: अपराह्न 7:00 बजे से
राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के तीसरे दिन 18.03.2026 आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रम:-
1. स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति (झूमर, शास्त्रीय नृत्य, भजन): अपराह्न 5:00 से अपराह्न 6:30 बजे तक
2. मधुबन्ती बाग़ची बॉलीवुड गायिका अपराह्न 6:30 बजे से अपनी प्रस्तुति देंगे।
स्थानीय कला के साथ लोक कलाओं को मिलेगा बढ़ावा:-
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम से देश में लोक कला और संस्कृति की एक समृद्ध परंपरा रही है, और राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के माध्यम से उन पारंपरिक लोक नृत्य विधाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही महोत्सव का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों के अलावा लोक कलाओं को बढ़ावा देना और लोक कलाकारों को एक मंच प्रदान करना है, ताकि वे अपनी कला को और अधिक लोगों तक पहुंचा सकें और लोगों को अपने संस्कृति से रूबरू कराया जा सके।

