राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के दौरान ये है यातायात व्यवस्था, नो-इन्ट्री जोन / रूट डायवर्सन की पुरी जानकारी
देवघर: के.के.एन. स्टेडियम में दिनांक-16.03.2026 से 18.03.2026 तक होने वाले राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव के मद्देनजर देवघर शहरी क्षेत्र में बाहरी वाहनों के अवागमन को लेकर शहर क्षेत्र में जाम की स्थिति न बने और आम जनों को यातायात से संबंधित समस्या का सामना न करना पड़े। इस कारण शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुचारू बनाये रखने हेतु निम्न स्थलों पर दिनांक:-16.03.2026, समय प्रातः 06:00 बजे से दिनांक-18.03.2026 तक समय रात्रि 12:00 बजे तक वाहनों का रूट डायवर्ट एवं भारी वाहनों के प्रवेश निषेध हेतु नो-इन्ट्री जोन तथा बाहर से आने वाले V.I.P/ आमजनों के वाहनों का रूट लाईन/पार्किंग स्थल निम्न प्रकार से निर्धारित किया गया है।
महोत्सव को लेकर अत्यधिक भीड़ होने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है, इस कारण कार्यक्रम स्थल के.के.एन. स्टेडियम के आस-पास भी नो-इन्ट्री जोन हेतु प्रवेश निषेध/ रूट डायवर्सन तथा बाहर से आने वाले एवं उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले भी.आई.पी./आम जनों के वाहनो का रूट लाईन/पार्किंग स्थल निम्न प्रकार से निर्धारित किया जाता है :-

भी.आई.पी./आमजनों के वाहनों का पार्किंग स्थल:-
👉भी. आई. पी. वाहनों का पार्किंग स्थल आरएल सर्राफ स्कूल ग्राउंड एवं आमजनों/कार्यकर्त्ता के वाहनों का पार्किंग स्थल क्लब ग्राउण्ड चिन्हित किया गया है।
के.के.एन. स्टेडियम कार्यक्रम स्थल के आसपास वाहनों का प्रवेश निषेध बिन्दु/रूट लाईन निम्न प्रकार है:-
👉के.के.एन. स्टेडियम मोड़ (नटराज बिहार होटल) हेतु के.के.एन. स्टेडियम मौड़ (नटराज बिहार होटल) से के.के.एन. स्टेडियम की ओर किसी भी प्रकार का वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
👉के.के.एन. स्टेडियम बाईपास के लिए के०के०एन० स्टेडियम बाईपास मोड से के.के.एन. स्टेडियम की ओर किसी भी प्रकार का वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
👉राजकीय बैधनाथ महोत्सव-2026 को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस कारण कॉलम 2/3 में क्षेत्र में दिनांक-16.03.2026 से दिनांक-18.03.2026 तक सभी प्रकार के छोटी-बड़ी चार पहिया वाहन, टोटो, टैम्पू का प्रवेश वर्जित रहेगा।
भारी वाहनो का प्रवेश निषेध बिन्दु एव रूट डायवर्ट किया गया है।
👉दुमका की ओर से आने वाली सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रेक्टर एवं अन्य मालवाहक गाड़ी वाहनों को हिण्डोलावरण से बाँये मुड़कर तपावन, चड़की पहाडी, उजाला चौक, पुराना कुण्डा मोड़ एवं कोरियासा चौक होते हुये गिरीडीह की ओर जायेगी।
👉गोड्डा की ओर से आने वाली सभी 2 भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रेक्टर एवं अन्य माल वाहक गाड़ी वाहनों को हिण्डोलावरण से बाँये मुडकर तपोवन, घड़की पहाड़ी, उजाला चौक, पुराना कुण्डा मोड़ एवं कोरियासा चौक होते हुये गिरीडीह की ओर जायेगी।
👉गिरीडीह की ओर से आने वाली सभी 3 भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहक गाडी को कोरियासा से दाँये मुड़कर पुराना कुण्डा थाना मोड़, उजाला चौक, चड़की पहाडी, तपोवन एवं हिण्डोलावरण होते हुए दुमका की ओर जायेगी।
👉रोहिणी / देवीपुर की ओर से आने 4 वाली सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रेक्टर एवं अन्य मालवाहक गाडी को रोहिणी शहीद द्वार मोड़ से जसीडीह की और जायेगी।
👉टाभाघाट मोड़ (जसीडीह) चकाई, जमुई की ओर से आने वाली सभी भारीवाहन बस, ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य मालवाहकगाडी को भागलपुर, दुमका, गोड्डा जाने वाली वाहन ताभाघाट मोड़ से बाँये, दुमका मोहनपुर की और जायेंगे।
👉मोहनपुर बाजार नोड़ भागलपुर गोड्डा की ओर से आने वाली सभी भारीवाहन बस, ट्रक ट्रेक्टर एवं अन्य मालवाहक गाडी को मोहनपुर बाजार मोड से रिखिया होते हुये दर्दमारा बॉर्डर चकाई, जमुई की और जायेंगे।
👉सारवाँ/सारठ की ओर से आने वाली 7 सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रैक्टर एवं अन्य मालवाहक गाडी को सारठ/सारवाँ से आने वाली भारी वाहन पुराना कुण्डा थाना मोड़ से दाँयें, उजाला चौक होते हुये तपोवन, हिण्डोलावरण में मुड़ जायेंगे।
👉सुल्तानगंज की और से आने वाली सभी भारी वाहन बस, ट्रक, ट्रेक्टर, एवं अन्य ‘मालवाहक गाडी को कोठिया मोड़ से बॉयें रिखिया आश्रम होते हुये मोहनपुर बाजार की और जायेगी।

