देवघर (शहर परिक्रमा)

ग्रीनविच विद्यालय ने अपने संस्थापक की 29वीं पुण्यतिथि को ‘स्मृति दिवस’ के रुप में मनाया

देवघर: आज दिनांक 19.03.2026 को ग्रीनविच विद्यालय परिसर में विद्यालय के संस्थापक स्व. डॉ. नवल किशोर प्रसाद वर्मा की 29वीं पुण्यतिथि ‘स्मृति दिवस’ के रुप में मनाई गई। ज्ञात हो कि डॉ. वर्मा देवघर महाविद्यालय में राजनीतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष रहे एवं पूरे संथाल परगना में सर्वप्रथम पी.एच.डी. की डिग्री प्राप्त की।

    सीधे एवं सरल व्यक्तित्व के धनी एव प्रख्यात विद्वान में अपना पूरा जीवन शिक्षा जगत को समर्पित किया और इस विद्यालय की स्थपना 1991 में की। आज यह विद्यालय उनकी कल्पना को साकार करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहा है।
   इस मौके पर विद्यालय के निदेशक आर. के. वर्मा, मातृमंदिर उच्च विद्यालय की अवकाशप्राप्त प्राचार्या शोभना सिंह, श्याम सुन्दर शिक्षा सदन की प्राचार्या निर्मला ठाकुर, झारखंड 24 के ब्यूरो चीफ विजय वर्मा, विद्यालय की प्राचार्या जया वर्मा, शिक्षक-शिक्षिकागण ने डॉ. वर्मा की तस्वीर पर माल्यपर्ण कर श्रद्धांजली अर्पित की।
    आज के इस विशेष तिथि पर विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 20.25-26 में होने वाले गतिविधियों में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं (नर्सरी से नवम) तक के बच्चों को उनके अलग-अलग प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 324 बच्चों में से स्वच्छता एवं शत्-प्रतिशत उपस्थिति के लिए भी बच्चों को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता, सुलेख प्रतियोगिता, निबंध लेखन आर्ट एवं क्राफ्ट, खेलकूद एवं दीया बनाओ प्रतियोगिता आदि में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पुरस्कार के हकदार बने। इशिका, रश्मि, शिवम, वैष्णवी, भोले, तायवा, राधिका, श्रेया, नायरा, प्रिंस, अंजना, सोनम, दिव्यांशु अनुष्का, संध्या, रुद्र, आलोक अंशिका, आरोही आदि बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किये।
    कार्यक्रम में शोभना सिंह ने डॉ. वर्मा की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके सराहनीय कार्यों की चर्चा की। छात्र-छात्राओं को अपना भविष्य सुधारने तथा अपना व्यक्तित्व बनाने की सलाह दी और सभी विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
      निदेशक ने भी बच्चों को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक-शिक्षिका तापस, दीपप्रभा, रेणुका, तमन्ना, अंजलि, प्रिया कशिश, सोनम एवं राहुल की सराहनीय भूमिका रही।