देवघर (शहर परिक्रमा)

भोजपुर के दुर्गा मंदिर मैदान में आय़ोजित हुआ नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता

देवघर: मां दुर्गा स्पोर्टिंग युवा क्लब भोजपुर की ओर से गांव के दुर्गा मंदिर मैदान में नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी सह जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. सुनील खवाड़े ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का आगाज किया।

    मौके पर डॉ. सुनील खवाड़े ने कहा कि इस इलाके में चमचमाती रोशनी के बीच पहली बार नाइट फुटबॉल मैच का आयोजन हो रहा है, जिसके लिए आयोजन समिति की सराहना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन साल में एक-दो और होने चाहिए। यहां के ग्रामीण खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल की दीवानगी देखने लायक है, जो काबिल-ए-तारीफ है। मेरा वादा है कि अगले साल इससे भी चमकदार रोशनी में यह आयोजन भव्य तरीके से होगा। सुनील खवाड़े ने कहा कि देवघर जिले में खेल और खिलाड़ियों के उत्थान को लेकर प्रतिबद्ध हूं। युवा क्लब को ऐसे आयोजन में हर संभव सहयोग करेंगे। क्योंकि यहां के युवा फुटबॉल को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिसका क्रेज धीरे-धीरे इलाके में कम हो रहा है। आयोजन समिति आने वाले समय में बॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित करे, जिसमें पूरा सहयोग रहेगा। मैच में रेफरी की भूमिका उमेश शर्मा ने निभाई।
   उद्घाटन समारोह में भोजपुर की मुखिया विभा चौधरी, क्लब के अध्यक्ष भूदेव शर्मा, महेंद्र शर्मा, एतवारी रवानी, विवेक शर्मा, कनक चौधरी, राजेश मंडल, आशुतोष शर्मा, आदर्श शर्मा, धीरज रवानी, मृत्युंजय शर्मा, आयुष, रितेश रवानी मौजूद थे। नाइट फुटबॉल प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया और देर रात तक मैच चला। प्रमुख टीमों में भोजपुर, ढोड़सा, बेलाटीकर, बसुलिया, झुंडी, खिरवातरी, देवीपुर एफसी, एसटी ब्वॉय आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *