झारखंड (शहर परिक्रमा)

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव में देवघर के युवा अधिवक्ता ने दर्ज की शानदार जीत राज्य में हासिल किया दूसरा स्थान

राँची: झारखंड राज्य बार काउंसिल चुनाव में ललित यादव ने शानदार जीत दर्ज की। ललित यादव ने जीत के लिए निर्धारित कोटा के वोट को  प्राप्त कर जीत दर्ज किया। स्टेट बार काउंसिल चुनाव में पहले पुरुष अधिवक्ता अब्दुल कलाम रसीदी ने जीत का कोटा पूरा कर जीत दर्ज किया। वही पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए झारखंड हाई कोर्ट के 36 वर्षीय युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत हासिल की । ललित यादव मूल रूप से देवघर के निवासी है और झारखंड उच्च न्यायालय में प्रेक्टिस करते हैं।

ललित यादव ने राज्य के अधिवक्ता साथियों जताया आभार

ललित यादव ने जीत दर्ज करने के बाद राज्य के सभी अधिवक्ता साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे और लगभग सभी जगहों से मुझे भरपूर समर्थन मिला इसके लिए में सभी का आभार व्यक्त करता हूं । आगे उन्होंने कहा कि पूरे संथाल परगना से लेकर पलामू, कोडरमा , चाईबासा से लेकर कोल्हान तक सभी जगहों पर झारखंड के हर बार से अधिवक्ता साथियों ने मुझे प्रथम वरीयता का वोट किया और कुछ जगहों पर प्रथम वरीयता का कुछ कम वोट मिला वहां भी दूसरे वरीयता का बहुत अधिक वोट प्राप्त हुआ इसलिए में समझता हूं जिस प्रकार से अधिवक्ता साथियों ने मेरे ऊपर भरोसा जताया है में उन सभी के भरोसे पर खरा उतरने का काम करूंगा। यह जीत अधिवक्ता समाज की जीत है।

जीत दर्ज करने के लिए निर्धारित कोटा

स्टेट बार काउंसिल चुनाव में  जीत दर्ज  होने के लिए कोटा निर्धारित किया गया है। जीत के लिए 677 वोट निर्धारित किया गया है। इस कोटा तक जो भी अधिवक्ता पहुंच जाएंगे वह स्वतः जीत दर्ज कर जाएंगे। 677 के निर्धारित कोटा तक नहीं पहुंचने पर चुनाव के अंतिम दिन में टॉप 16 अधिवक्ता सेलेक्ट हो जाएंगे।

23 सदस्यों के लिए 100 प्रत्याशियों ने किया था नामांकन

इस चुनाव में कुल 23 सदस्यों के लिए वोट डाले गए जिसमें से चुनाव में 18 पुरुष अधिवक्ता सदस्यों का चयन होना है, वही 5 महिला अधिवक्ता सदस्यों के लिए आरक्षित किया गया है। जिसमें से दो पुरुष अधिवक्ता जीत चुके हैं जिसमें झारखंड हाई कोर्ट के अब्दुल कलाम रसीदी जो पहले भी सदस्य थे और फिर से जीत दर्ज किया । वही पहली बार चुनाव लड़कर युवा अधिवक्ता ललित यादव ने दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। साथ ही 5 महिला सदस्यों ने भी जीत दर्ज किया । महिलाओं के लिए कुल 7 सीट आरक्षित की गई है। जिनमें से पांच महिलाएं चुनाव जीत चुकी हैं। दो महिला का चुनाव मनोनयन के आधार पर होना है।

12 मार्च को हुई वोटिंग

पूरे राज्य में 25001 अधिवक्ता मतदाता है। और 12 मार्च को राज्य के 37 बार एसोसिएशन  एक साथ वोट डाले गए। 100 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं जिसमें से 75 पुरुष अधिवक्ता प्रत्याशी वही 25 महिला अधिवक्ता प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरी है। 25 महिला में एक भी महिला प्रत्याशी ने निर्धारित कोटा को पूरा नहीं किया अंतिम से 20 महिला प्रत्याशी बाहर होने के कारण बचे 5 महिला प्रत्याशी को निर्वाचित घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *