देवघर (शहर परिक्रमा)

एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेजों का किया निरीक्षण, छात्रों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

देवघर: कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष रवि वर्मा के नेतृत्व में एनएसयूआई प्रतिनिधिमंडल ने देवघर कॉलेज, देवघर एवं ए. एस. कॉलेज का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कॉलेजों में छात्र हित से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के बाद जिला अध्यक्ष रवि वर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पढ़ाई से जुड़ी छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) हमेशा तत्पर है। उन्होंने आश्वस्त किया कि देवघर एनएसयूआई लगातार छात्रों की आवाज को बुलंद करने और उनके अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है।
मौके पर एनएसयूआई नगर अध्यक्ष आदर्श केशरी, जिला उपाध्यक्ष सैफ दानिश, सुनील यादव, जिला महासचिव मनीष कुमार, पिंटू यादव, जिला सचिव अभिषेक बरनवाल, अंकित कुमार, समीर केशरी, मयंक कुमार सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *