देवघर (शहर परिक्रमा)

देवीपुर में राजद के BLA-2 की बैठक आयोजित, मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं का नाम सुरक्षित रखने पर जोर

देवघर: देवीपुर प्रखंड स्थित सामुदायिक भवन के समीप आयोजित राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के BLA-2 कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    बैठक को संबोधित करते हुए राजद द्वारा नियुक्त BLA-1 सह मीडिया प्रभारी प्रमोद यादव ने उपस्थित BLA-2 कार्यकर्ताओं को उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारियों से अवगत कराया। उन्होंने आगामी SIR अभियान के संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी योग्य मतदाता मतदाता सूची से वंचित न हो। उन्होंने मतदाता सूची के पुनरीक्षण से जुड़े कार्यों एवं प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
     बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, नए योग्य मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम सूची से नहीं हटने देने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने भी अपने सुझाव एवं अनुभव साझा किए।
    इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव मुकेश प्रसाद यादव, प्रमुख प्रतिनिधि नीलम कुमार यादव, देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण मुर्मू सहित BLA-2 के मोहम्मद रशीद अंसारी, बुधन यादव, अंकित यादव, मोहम्मद सफीक, मोहम्मद यूनुस, मुन्ना यादव, जोगेंद्र यादव, कालीचरण मंडल, इदरीश मियां, अनिल यादव समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *