डीएवी कास्टर टाउन में ‘बैगलेस डे’ की शुरुआत
देवघर: आज दिनांक 27.06.2026 को स्थानीय गीता देवी डीएवी पब्लिक स्कूल कास्टर टाउन में प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज के निर्देशन में मदर टीचर के द्वारा कक्षा एलकेजी से द्वितीय तक के बच्चों के लिए ‘बैगलेस डे’ की शुरुआत की गई। इस कार्यक्रम की तहत मदर टीचर अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार बच्चों के लिए सप्ताह में एक दिन बैगलेस डे का आयोजन करेंगी। जिसमें बच्चों को संगीत, नृत्य, कविता वाचन तथा स्क्रीन पर कार्टून दिखाया जाएगा। ‘बैगलेस डे’ का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों में प्रतिदिन स्कूल जाने के लिए जागरूकता पैदा करना और बच्चे विद्यालय से दूर न जाकर विद्यालय की ओर भागे।

इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्राचार्य शुभाशीष चट्टराज ने कहा कि बच्चों की उत्सुकता देखकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है।साथ ही उन्होंने कहा कि मैं स्कूल में छोटे बच्चों के लिए ज्यादा से ज्यादा डिजिटल गेम लॉन्च करूंँगा,जिससे बच्चे स्कूल आने के लिए ज़िद करें और वे खेल-खेल में पढ़ाई के प्रति आकर्षित हो जाएँ। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अमित कुमार सिंह ने दी।

