कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई टोटो लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

देवघर: देवघर जिले के कुण्डा थाना क्षेत्र में हुई टोटो लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं उनकी निशानदेही पर लूटा गया टोटो, मोबाइल, बैट्री तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

   पुलिस के अनुसार कुण्डा थाना कांड संख्या 79/2026, दिनांक 29 जून 2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत दर्ज किया गया था। मामले के वादी रामबालक राय (49 वर्ष), पिता पगलु राय, निवासी बालिया चौकी, ग्राम योगीडीह, थाना कुण्डा, जिला देवघर ने लिखित आवेदन देकर बताया था कि 28 जून 2026 को डी.ए.वी. स्कूल के समीप डढ़वा नदी के पास सुनसान स्थान पर बाइक सवार चार अज्ञात व्यक्तियों ने उन्हें डराकर उनका टोटो, मोबाइल फोन और नकदी लूट ली थी। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई थी।

     घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामले में संलिप्त दो आरोपियों सुमीत कुमार मंडल, पिता केदार मंडल एवं लिलाम्बर मंडल, पिता अजय कुमार मंडल, दोनों निवासी गौरीपुर, थाना कुण्डा, जिला देवघर को गिरफ्तार कर लिया।
     गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। वहीं, उनकी निशानदेही पर लूटा गया टोटो एवं उसकी चार ईस्टमैन बैटरियां भी बरामद कर ली गईं।
बरामद सामान:
👉एक टोटो
👉चार ईस्टमैन बैटरियां
👉एक लूटा गया मोबाइल फोन
👉घटना में प्रयुक्त एक अपाचे मोटरसाइकिल
      इस कार्रवाई में कुण्डा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य शिवयतन मुर्मु, रामबालक राय, राजेश कुमार यादव, तकनीकी शाखा के रियाजुल हक एवं कृष्णा पूर्ति शामिल थे। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *