देवघर (शहर परिक्रमा)

इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर ने किया चांदडीह वृद्धाश्रम में सेवा कार्य

देवघर: इनरव्हील क्लब ऑफ देवघर द्वारा चांदडीह स्थित वृद्धाश्रम में सेवा किया गया। क्लब की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों एवं दिव्यांग बच्चों के बीच उनकी दैनिक आवश्यकताओं की विभिन्न उपयोगी वस्तुओं का वितरण किया।

   इस अवसर पर बाल्टी, मग, मच्छरदानी, खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक उपयोगी सामान जरूरतमंदों को भेंट किए गए। सदस्याओं ने वृद्धजनों एवं बच्चों के साथ आत्मीय समय बिताया, उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
    क्लब की अध्यक्षा डॉ. ममता किरण ने कहा कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना इनर व्हील क्लब का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    कार्यक्रम में समाजसेवी रीता चौरसिया, डॉ. के. पल्लवी, कंचन मूर्ति, अर्चना सिन्हा, सुषमा रानी, अनीता गुप्ता, निशा जायसवाल, अर्चना भगत, नमिता भगत एवं आरती झा सहित क्लब की सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी एवं सेवा कार्य निरंतर करते रहने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *