बॉलीवुड में काम कर चुके आर्टिस्ट करेंगे आपका मेकअप, ‘स्टूडियो 11’ फैमिली सैलून का हुआ शुभारंभ
महिलाओं के लिए 30% तक की विशेष छूट
देवघर: सुभाष चौक अवस्थित शिवाय सैनिटरी के ऊपर (प्रथम तल) स्थित फ्रेंचाइज़ी फैमिली सैलून ‘स्टूडियो 11’ का आज शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि रीता चौरसिया एवं डॉ रीता ठाकुर रहीं। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलित कर सैलून का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मौके पर स्टूडियो 11 के टेक्निकल हेड ताहिर सलमानी ने बताया कि वे बॉलीवुड के कई कलाकारों के साथ कार्य कर चुके हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म दे-दना-दन की कलाकार डॉ. अदिति का मेकअप किया है।

उन्होंने कहा कि सैलून में विभिन्न बजट के अनुसार ब्राइडल मेकअप की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही त्वचा की देखभाल के लिए केमिकल-फ्री ट्रीटमेंट किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता।
सैलून की प्रोपराइटर शिवानी शर्मा ने बताया कि स्टूडियो 11 में हेयर कट, हेयर स्टीम, नेल केयर, मेकअप सहित बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की सभी ब्यूटी एवं ग्रूमिंग सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि शुभारंभ के अवसर पर महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए मेंबरशिप कार्ड, प्रीपेड कार्ड तथा अन्य आकर्षक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
शिवानी शर्मा ने कहा कि ग्राहकों को बेहतर सेवाएं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समय-समय पर विशेष ऑफर भी दिए जाते रहेंगे।
उद्घाटन समारोह में प्रवीण शर्मा, ब्रह्मदेव विश्वकर्मा, संजू देवी विश्वकर्मा, नीतू विश्वकर्मा, गीता राज, धीरेंद्र राय, गुड्डी झा सहित शिवाय परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

