दुमका: स्थानीय भाजपा सांसद ने घर-घर जाकर संग्रह किया मिट्टी
दुमका (जामा): दुमका संसदीय क्षेत्र के स्थानीय भाजपा सांसद सुनील सोरेन के अगुवाई में सोमवार जामा प्रखंड अंतर्गत दुम्मा, नवाडीह, ताराजोरा, सिमरा, हरिणगोहाल, ऊपरबहियारी, खेदनापाड़ा, कुशमाहा, बसकिया आदि गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर “मेरी माटी-मेरा देश” कार्यक्रम के तहत लोगों के घरों से एक कलश में मिट्टी संग्रहित किया गया। इसमें प्रबुद्ध जनों और महिलाओं ने भागीदारी की।
इस दौरान सांसद सोरेन ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत देश की संस्कृति सभ्यता तथा समाज के लिए कार्य करने वाले वीर सैनिकों के परिवार देश के लिए सर्वोच्च न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानी किसान मजदूर सामान्य वर्ग में आने वाले घरों से मिट्टी संग्रहित कर दिल्ली ले जाना है जहां इस मिट्टी से अमृत वाटिका का निर्माण कर संरक्षित करना है। इसकी क्रम में सिमरा गांव के दिवगंत स्वतंत्रता सेनानी फलानंद वैध के आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।
इस मौके पर भाजपा नेता राजू पुजहर, मंडल अध्यक्ष सिंकदर कुमार मुन्ना, पूर्व उपप्रमुख इन्दकांत यादव, राजेश खिरहर, महामंत्री हराधन मरिक, संतोष पुजहर, रामलोचन मरिक, विजय मंडल ग्राम प्रधान सत्यनारायण खिरहर सुधीर महतो आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट- बीरबल कुमार दर्वे Birbal Kumar Darve