दुमका: भाजपा महिला मोर्चा की बैठक संपन्न
जामताड़ा: जिले के मिहिजाम स्थित भाजपा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को महिला मोर्चा का पदाधिकारी का बैठक आयोजित की गई।
बैठक में झारखंड सरकार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी रेणुका मुर्मू, एवं झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सह दुमका नगर परिषद् की पूर्व अध्यक्षा सह गोड्डा जिला प्रभारी अमिता रक्षित एवं प्रदेश मंत्री रीता शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थी।
बैठक में तय हुआ कि राष्ट्रीय प्रवास में महिला मोर्चा का राष्ट्रीय टीम प्रति जिला मे दो दिवसीय प्रवास हेतु झारखंड प्रदेश में आयेंगे। आगमन के पश्चात जिला कमेटी के सदस्य को उनके साथ बैठक करना मंदिर दर्शन, आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, सहिया के साथ बैठक, मिलेट फूड (मोटा अनाज) पर कार्यक्रम, अस्पताल में फल वितरण, महिला तथा नए वोटर्स के साथ बैठक, महिला पंचायत प्रतिनिधि के साथ बैठक, नव मतदाता युवती समेल्लन, जिला मे प्रेस वार्ता, पोषण सखियों के संग बैठक, सेल्फी विट महिला लाभार्थी, प्रवासी बहनों को जिला मे लाना ले जाना लखपति दीदियों के साथ बैठक, उजाला लाभार्थी के साथ बैठक आदि कार्यक्रम आयोजित की जायेगी।
बैठक में जामताड़ा जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीना शर्मा, बेबी सरकार, आरती देवी, मीनू देवी, अर्चना गुप्ता, गौरी देवी पिंकी सामंत,विभा सिंह, ब्यूटी सिंह, नियति देवी, मुकेश यादव, पूनम देवी , सोनाली, मीता देवी, कपूरा राय, सुरेन्द्र नाथ तिवारी आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट- आलोक रंजन Alok Ranjan