उपायुक्त ने किया कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के विद्यार्थियों को सम्मानित
दुमका: स्व. सिंहासन कुमारी के परिवार द्वारा स्थापित स्व. सिंहासन कुमारी स्मृति रक्षा समिति द्वारा बालिकाओं को उत्कृष्ट शिक्षा हेतु उत्साहवर्धन के लिए दिया जाने वाला स्व. सिंहासन कुमारी स्मृति अवॉर्ड एवं पुरस्कार काबिले तारीफ, अतुलनीय एवं हम सबके लिए प्रेणादायक है । यह अवॉर्ड एवं पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्र के मेधावी बालिकाओं को उच्च एवं उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण करने के लिए उत्साहवर्धन करेगा, उक्त उदगार उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा(भा. प्र. से.) ने स्व. सिंहासन कुमारी स्मृति कोष के माध्यम से दुमका जिला के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के माध्यमिक बोर्ड परीक्षा 2025 में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली पाँच छात्राओं को सम्मानित करने पर व्यक्त की।

झारखंड शिक्षा परियोजना के पूर्व जिला जेंडर कॉर्डिनेटर स्व. सिंहासन कुमारी के स्मृति में उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा (भा. प्र. से.) एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी भुतनाथ रजवार के करकमलों से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरैयाहाट की छात्रा शिम्पी कुमारी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरैयाहाट की छात्रा कुलसुम खातून एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरैयाहाट की दो छात्रा जूली कुमारी एवं खुशी कुमारी तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय काठीकुंड की एक छात्रा रिंकी कुमारी को स्व0 सिंहासन कुमारी के परिवार द्वारा स्थापित स्व. सिंहासन कुमारी समृति कोष के माध्यम से पुरस्कार के रूप में क्रमशः दस हजार रुपये, आठ हजार रुपये एवं पाँच- पाँच -पाँच हजार रुपये का चेक एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित कराया गया।
इस अवसर पर स्व. सिंहासन कुमारी स्मृति रक्षा समिति द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करते हुए विद्यालय का संचालन उत्कृष्ट तरीके से करने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सरैयाहाट की वार्डन वसंती भेंगरा एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय काठीकुंड की वार्डन मिट्ठू सेन नन्दी को उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा के करकमलों से शाल प्रदान कर सम्मानित कराया गया। स्व. सिंहासन कुमारी स्मृति कोष के माध्यम से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बालिकाओं को चेक एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित करने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि स्व. सिंहासन कुमारी स्मृति पुरस्कार ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओं को उत्कृष्ट उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए उत्साहवर्धन करेगा। उपायुक्त श्री सिन्हा ने कहा कि अगर बालिकाओं को पारिवारिक एवं सामाजिक सकारात्मक सहयोग मिले तो बालिकाएं भी आत्मनिर्भर बनकर जीवन मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकती हैं। बालिकाएं आज सेवा के हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है, जरूरत है उनको मानसिक एवं आर्थिक सपोर्ट कर उत्कृष्ट उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित करने की। उपायुक्त सिन्हा ने कहा कि आज राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।मेधावी छात्राओं को सम्मानित करने के उपरांत उपायुक्त श्री सिन्हा ने उनको लक्ष्य का निर्धारण कर जीवन के हर क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए नजर आए। उपायुक्त ने पांचों छात्राओं से आगे की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली एवं अध्ययन करने में होने वाले कठिनाइयों के बारे में उनसे पूछा।उपायुक्त ने कहा कि स्व. सिंहासन कुमारी के परिवार द्वारा उनकी स्मृति में कोष बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित कर उनके उत्थान के लिए जो प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है वह हमारे समाज के लिए प्रेरणादायी है। परिवार एवं समाज मे अगर इस तरह के सकरात्मक सोच वाले व्यक्ति रहेंगे तो बालिकाओं को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाने में काफी सहयोग मिलेगा। उपायुक्त दुमका श्री सिन्हा ने कहा कि झारखण्ड सरकार भी बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं चला रही है। बालिकाएं इन योजनाओं का लाभ लेकर अपना सर्वांगीण विकास कर सकती है।तरक्की कर सकती हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी भुतनाथ रजवार ने छात्राओं को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज राष्ट्र के नवनिर्माण एवं सर्वांगीण विकास में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री रजवार ने कहा कि अगर मन मे जज्बा एवं लगन हो तो जीवन मे ईमानदारी पूर्वक परिश्रम करते हुए तरक्की के बुलंदियों पर पहुँचा जा सकता है।
मौके पर उपस्थित सिंहासन कुमारी के पति हरिश्चंद्र चौधरी ने कहा कि स्व. सिंहासन कुमारी का पूरा जीवन शैक्षणिक उत्थान, खासकर बालिका शिक्षा और साक्षरता अभियान के लिए समर्पित था। स्व. सिंहासन कुमारी स्मृति कोष के माध्यम से बालिकाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना परिवार द्वारा उनके सम्मान में छोटा सा प्रयास है। श्री हरिश्चंद्र ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सिंहासन कुमारी स्मृति कोष के माध्यम से बालिकाओं एवं महिलाओं को पुरष्कृत कर उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया जाता है। मौके पर हरिश्चंद्र चौधरी, वार्डन वसंती भेंगरा,मिट्ठू सेन नन्दी,विजय कुमार दूबे एवं अशोक कुमार मौजूद थे।

