WORC ने ‘जनसंख्या नियंत्रण अभियान’ के सहयोगियों को किया सम्मानित
देवघर: आज दिनांक 11.01.26 को WORC (वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन) के बैनर तले आयोजित ‘जनसंख्या नियंत्रण अभियान’ के तहत सहभागिता सुनिश्चित करने वाली महिलाओं/सहयोगियों को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान मंच पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, NHRM के विशेष सचिव शशि प्रकाश, तक्षशिला विद्यापीठ के प्रबंध निदेशक अशोका नन्द झा, सुभाष राय,कृष्णधन खवाड़े, रमेश बाजला, डॉ राजेश प्रसाद, प्रो रामनन्दन सिंह, रीता चौरसिया, डॉ राजेश प्रसाद, जे सी राज, बिनोद सुल्तानिया दौरान संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

स्वागत उद्बोधन के दौरान डॉ एन डी मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत करने के पश्चात् कहा कि WORC(वर्ल्ड रिस्पांसिबल सिटीजन ऑर्गनाइजेशन) यानी विश्व दाइत्यवान संगठन के नाम से ही प्रतीत होता है कि इसका निर्माण राष्ट्र के निर्माण में सहयोग के लिए किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने WORC के पिछले कार्यकालपों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नए सत्र में 56 महिलाओं का बंध्याकरण कराया गया है, आज उन्ही महिलाओं और उनके प्रेरक को सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सारे समस्याओं की जड़ अनियंत्रित जनसंख्या है।
कृष्णधन खवाड़े ने कहा कि जनसंख्या देश की प्रगति में सबसे बड़ा बाधक है। पुराने समय में अशिक्षा और जागरूकता के आभाव के कारण जनसंख्या बढ़ोतरी एक विकारल रूप ले चूका है। लेकिन डॉ एन डी मिश्रा की मुहीम स्वागत योग्य है क्यूंकि इन्होंने पहले जागरूकता फिर बंध्याकरण का रास्ता अपनाया है।
अशोकानंद झा ने कहा कि जनसंख्या का मुद्दा देश और दुनिया को प्रभावित करने वाला मुद्दा है। ऐसे में डॉ एन डी मिश्रा का यह अभियान स्वागत योग्य है कि इन्होने समाज की चुनौतियों को स्वीकार करते हुए इसमें सुधार का बीड़ा उठाया है।
शशि प्रकाश ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण का कार्यक्रम सरकारें भी अपने अपने स्तर से चलाती है लेकिन संस्थाएं अगर आगे आती है तो अभियान अपने मुकाम पर जरूर पहुंचेगा।
उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत में जनसंख्या नियंत्रित रहेगा तो रोजगार और अन्य दबाबों पर राहत रहेगी। उन्होंने इसके लिए समाज को भी आगे आने का आह्वान किया।
पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि डॉ एन डी मिश्रा ने WORC के बैनर तले जो जनसंख्या नियंत्रण का जो बीड़ा उठाया गया है सही मायने में यही राष्ट्र निर्माण है। इन्होने जिस गांव के निर्माण का जिम्मा उठाया है उससे बहुत दूर तक असर हो रहा है। उम्मीद है यह आग पुरे देश की परिदृश्य बदल देगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा गोपाल कृष्ण शर्मा, संजय मिश्र, सुबोध झा, एस डी मिश्रा, उमाकांत सिंह, रूपाश्री, डॉ पल्लवी, गुड्डु बंका, मणिकांत पाठक, जवाहर सिंह, डॉ नीतू, कुमार कौशिक, राजेंद्र गुप्ता, राजीव रंजन, सोनम चौधरी, रविशंकर साह, डॉ हर्ष, मो जमरुद्दीन इत्यादि उपस्थित थे। मंच संचालन रामसेवक सिंह गुंजन और राकेश राय ने किया।

