देवघर (शहर परिक्रमा)

अंडर-15 देवघर जिला कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

देवघर: बाबू बेदानंद सिंह अखाड़ा में देवघर जिला कुश्ती संघ के बैनर तले अंडर-15 (U-15) जिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी निलेश कुमार सिंह एवं आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया गया।

  इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें मनोरंजन सिंह निलेश, संजय वर्मा, बसंत केसरी, गौतम राय, दीपक कुमार, दशरथ महथा, रौनक सिन्हा, सोनी कुमारी, नम्रता भारती एवं आशीष कुमार प्रमुख रूप से शामिल थे।
     प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबलों के बीच भवेश प्रसाद यादव, युग विनायक, रोहित कुमार, विवेक कुमार, विश्वजीत कुमार, विक्की कुमार, रिशु कुमार, राकेश कुमार, अंश कुमार वर्मा, युवराज ठाकुर, अनमोल कुमार झा, रिमझिम कुमारी, अनन्या प्रकाश, अंजली कुमारी, मानसी कुमारी एवं प्रिया कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

   मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष आदर्श लक्ष्य ने कहा कि अंडर-15 स्तर पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यही आयु भविष्य के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की मजबूत नींव तैयार करती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, परंतु अनुशासन, कठोर परिश्रम और निरंतर अभ्यास ही खिलाड़ी को शिखर तक पहुंचाता है।

     देवघर जिला कुश्ती संघ के सचिव संजीव कुमार झा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जिले में छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है तथा युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह का संचार होता है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।