देवघर (शहर परिक्रमा)

श्रीरामचरित मानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 15 मई से 17 मई तक

देवघर: आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के प्रसार हेतु दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा “श्री रामचरितमानस एवं गीता ज्ञान यज्ञ” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 15 मई से 17 मई 2026 तक प्रतिदिन संध्या 5:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन देवघर स्थित परिणय वाटिका, दर्शनीय मोड़ (रंगा मोड़) में किया जाएगा।

मौके पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के सेवादार अजय कुमार झा ने बताया कि संस्थान के द्वारा पिछले चार दशकों से जन-कल्याण एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से श्रीराम कथा, श्रीमद्भागवत कथा एवं विभिन्न आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में यह विशेष ज्ञान यज्ञ आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम में भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण के दिव्य जीवन, उनकी लीलाओं तथा गीता के आध्यात्मिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक ज्ञान से जोड़ते हुए समाज में नैतिक एवं मानवीय मूल्यों को मजबूत करना है।
संस्थान की ओर से सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को परिवार सहित इस धार्मिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
मौके पर अजय कुमार झा, अमर प्रताप सिंह, गिरीश कुमार सिंह, गुंजन जी, राजीव झा, स्नेहा, बबलू, मुरारी, बंटी, गोपाल सहित दिव्य ज्योति परिवार के अन्य सदस्य तथा समाजसेवी मनोज कुमार सिंह, संजय कुमार सिँह, अमर कुमार सिन्हा, प्रभाष गुप्त, पंकज सिंह भदौरिया आदि गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *