देवघर (शहर परिक्रमा)

शंकरपुर आरओबी का आज होगा उद्घाटन

देवघर: पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत झारखंड के शंकरपुर में नव-निर्मित सड़क ऊपरी पुल (आरओबी) का उद्घाटन रविवार, 17 मई 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में देवघर विधायक सुरेश पासवान की भी उपस्थिति रहेगी।

   पूर्व रेलवे आसनसोल मंडल के अनुसार उद्घाटन समारोह प्रातः 11:30 बजे शंकरपुर, जिला देवघर में आयोजित होगा।
     रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह सड़क ऊपरी पुल समपार फाटक को समाप्त कर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा। साथ ही इससे रेल एवं सड़क यातायात दोनों का आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम और तेज होगा। स्थानीय लोगों को जाम और फाटक बंद रहने की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *