Catch the Rain अभियान को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक प्रयास की जरुरत
देवघर: नगर निगम कार्यालय के सभागार में जल शक्ति अभियान “कैच द रेन” (Catch the Rain) की सफलता को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से देवघर के महापौर, उप-महापौर, विभिन्न वार्ड पार्षद, नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त, नगर मिशन प्रबंधक एवं अन्य व कर्मी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित Catch The Rain कार्यक्रम से संबंधित जानकारी एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा किया गया।
आगामी मानसून को देखते हुए वर्षा जल संचयन (Rainwater Harvesting) की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों और वार्ड पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। “कैच द रेन” को धरातल पर उतारने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है।
बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी व निजी भवनों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर वर्षा जल संचयन प्रणाली को दुरुस्त किया जाएगा एवं नए वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर का चिन्हित एवं निर्माण कराया जाएगा।
मेयर एवं डिप्टी मेयर ने भी अपने संबोधन में जल संकट से निपटने के लिए इस अभियान को सामूहिक जनभागीदारी की बात कही। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता को जागरूक करें ताकि हर घर में वर्षा जल का संचयन सुनिश्चित किया जा सके।
बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने भी अपने वार्डों की समस्याओं और जल संचयन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए।
अंत में नगर आयुक्त ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के तहत चल रहे कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं जगह जगह प्रचार प्रसार करते हुए आमजानो को जागरूक करने को कहा।

